कैराना। नगर के एसएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक रफाकत अली ने बताया कि विद्यालय को माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव मेरठ की ओर से वाणिज्य वर्ग व वैज्ञानिक वर्ग में मान्यता प्रदान की गई है। वहीं, कलस्यान कन्या हाईस्कूल डुंडेखेड़ा के प्रधानाचार्य जनेश्वर दास ने बताया कि उनके स्कूल को आर्ट व कॉमर्स वर्ग में इंटरमीडिएट की मान्यता दी गई। दोनों ही स्कूलों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से मान्यता दिए जाने से बच्चों को लाभ होगा।