कैराना। भाजपा के नगर महामंत्री शक्ति सिंघल के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक नगराध्यक्ष ईश्वर चंद जाटव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी ने सरकार की किसान हित में बिजली बिलों के सरचार्ज माफ करने, किसान ऋण माफी के लिए दूसरी किश्त में चार हजार करोड़ रुपये जारी करने, खेतों में गन्ना खड़ा रहने तक शुगर मिलें चालू रहने के निर्णय, दलित छात्रों की छात्रवृत्ति दोगुनी करने सहित विभिन्न योजनाओं तथा उपलब्धियों का बखान किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष संजीव जैन, राधा कश्यप, अजय कंसल, आशु, श्रवण, धर्मवीर, धन्नी, शराफत, नौशाद, शौकीन आदि मौजूद रहे।