शामली।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में जिला ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने विकास भवन पहुंचे और सीडीओ रेणू तिवारी से मिले। उन्होंने 11 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें सफाई कर्मियों ने अवगत कराया कि डीपीआरओ को रुका हुआ वेतन दिलाए जाने, छठे वेतन आयोग का बकाया एरियर दिलाए जाने व निलंबित सफाई कर्मियों को बहाल किए जाने, स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाने, चरित्र प्रविष्टि व सेवा पुस्तिका पूरा किए जाने, सफाई कर्मियों को पर्सनल लोन के लिए 16 नंबर फार्म जारी करने व समय से वेतन दिए जाने के लिए बिल बाबू की तैनाती किए जाने की मांग की। मौके पर रेखा, विकास, लक्खी, कुसुम देवी, सुनील, अरविंद, रविंद्र, धीरज, विनोद, अनिल, सुरेश आदि शामिल रहे। उधर डीपीआरओ नरेेशचंद ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मियों ने उन्हें ज्ञापन दिया था। ज्ञापन को डीएम के माध्यम से शासन को भिजवा दिया गया है।