फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का गन्ना सोसायटी में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने दूसरे दिन भी गन्ना समिति कार्यालय पर धरना जारी रखा। मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी। शुक्रवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन कार्यकर्ताओं का गन्ना समिति प्रांगण में विभिन्न मांगों को लेकर धरना जारी रहा। किसानों ने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान ब्याज सहित दिलाने, खेतों में खड़ी गन्ने की फसल के आधार पर सट्टा नीति तैयार कराने और रिक्त गन्ना डेलीगेटस पदों पर चुनाव कराने की मांग की। मांग पूरी होने तक धरना देने की चेतावनी दी गई। मौके पर कृष्ण बंधु नाला, रणधीर प्रधान, राजवीर सिंह विद्रोही, पप्पू बधेव, उदयपाल हुुरमंजपुर, सोहनपाल, शक्ति आर्य, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें