शामली।
कांधला सहकारी समिति के प्रतिनिधि इंद्रपाल और नरेशचंद सैनी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम केबी सिंह से मुलाकात कर शिकायत पत्र दिया। बताया कि किसान सहकारी समिति कांधला के सभापति का चुनाव संपन्न होने पर छह सदस्यों को प्रतिनिधि के रूप में क्रय विक्रय समिति शामली के लिए चुना गया था। सोमवार से क्रय विक्रय समिति शामली के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई, लेकिन उसमें कांधला सहकारी समिति के प्रतिनिधियों की सूूची को शामिल नहीं किया गया। ऐसा करके छह प्रतिनिधियों को चुनाव में हिस्सा लेने से वंचित कर दिया गया है, जो मानवीय अधिकारों का हनन है। इसकी जानकारी कराई, तो पता चला कि किसान सहकारी समिति कांधला ने अपना हिस्सा जमा नहीं किया। मांग है कि क्रय विक्रय समिति शामली के अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया को स्थगित कराकर मामले की जांच कराई जाए।