फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के टैक्स से चलती है सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। पश्चिम उप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के चौथी बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर कस्बे की वैश्य अग्रवाल धर्मशाला में स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि उनका संगठन प्रदेश के 27 जनपदों की ओर से 75 जनपदों तक विस्तार कर रहा है। उनके संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रदेश सरकार के मंत्रियों से मिलकर व्यापारियों के हित में बात करेगा। इसमें 60 वर्ष से ऊपर आयु के व्यापारियों की पेंशन, बीमा पॉलिसी, सम्मान व सुरक्षा को लेकर बात कही जाएगी। व्यापारियों द्वारा दिए जाने वाले टैक्स से सरकारें चलती है। व्यापारी सुरक्षा सेल में स्थानीय व्यापारियों को भी सेल का सदस्य बनाया जाना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से भी ईमानदारी से व्यापार करने, मिलावट व कर चोरी से बचने को कहा। इस अवसर पर कैराना नगर अध्यक्ष संजय राजपूत, रोशन लाल जाटव, मुकेश कुमार, मुबीन शम्शी, अनिल गुप्ता, वरुण सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें