शामली। निविदा- संविदा कर्मचारी सेवा समिति के आह्वान पर हुई बैठक में वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई गई। करमूखेडी बिजलीघर पर हुई बैठक के बाद में संविदा कर्मचारियों ने विद्युत वितरण मंडल शामली के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि विद्युत निगम के सभी खंडों में संविदा कर्मचारियों को निर्धारित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बकाया मानदेय, ईपीएफ के यूएन नंबर, ईएसआई की जानकारी दिलाने की मांग की गई है। इस दौरान संविदा कर्मचारी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष रामभूल सैनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विनोद कुमार, राष्ट्रीय महामंत्री अमित खारी, संजीव कुमार, रविंद्र कुमार, बलवान सिंह, कृष्णपाल शर्मा, विनोद कुमार, मनोज बलवा, रवि खंदरावली, वाजिद अली, इंद्रपाल शामली, प्रवीण सिलावर और जितेंद्र मलिक मौजूूद रहे।