संकल्प दिवस के रूप में मनाया जन्मदिवस
जलालाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में भाजपा कार्यालय में मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डा. धर्मवीर पाल ,मंडल अध्यक्ष चक्रेश राणा, मंडल महामंत्री बोबी शर्मा, नरेश शर्मा, सतपाल पाल, सुनील पाल, जीवन कश्यप आदि मौजूद रहे।