फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबका साथ-सबका विकास पर काम करते रहेंगे- राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना (शामली)। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि निकाय चुनाव में जीत किसी की भी हुई है, लेकिन विकास में किसी तरह का पक्षपात नहीं होने दिया जाएगा। सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य किया जाएगा। शनिवार शाम गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा झिंझाना में पहुंचे। पहले बाजार मंडी में पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल के आवास और फिर नगर पंचायत झिंझाना से भाजपा प्रत्याशी रहे बिजेंद्र कश्यप के मोहल्ला ताड़वाला स्थित आवास पर पहुंचकर बैठक की। इस दौरान राज्य मंत्री ने कहा कि हार जीत तो लगी रहती हैं। जीत किसी एक ही की होती है। उन्होंने कहा कि झिंझाना में विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। चेयरमैन कौन बना है, उससे मतलब नहीं है। भाजपा की नीति सबको साथ लेकर चलने की रही है। पांच वर्षों में झिंझाना का पूर्ण विकास कराया जाएगा। इस दौरान आशीष मित्तल, मुकेश जैन, प्रशांत गर्ग, विनोद रुहेला, रामकुमार कश्यप, दिलदार सैनी, अशोक बहादुर गोयल, सुनील बंसल, विकास कश्यप आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें