शामली। जिला विद्यालय निरीक्षक एसएम सिद्दीकी ने जनपद के वित्तविहीन, राजकीय और सहायता प्राप्त कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को उर्जा संरक्षण कार्यक्रम को लेकर निर्देश दिए है। उन्होंने 31 अक्तूबर को हुई जनपद स्तरीय उर्जा संरक्षण कार्यशाला में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों की 50-50 प्रतियां अपने पास सुरक्षित रखने को कहा है। यह प्रतियां यूपी नेडा की वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सभी प्रधानाचार्य प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों का पंजीकरण और उनके द्वारा लाए गए बिजली बिल की कॉपी प्राप्त कर यूपी नेडा की वेबसाइट पर अपलोड करें। अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर उर्जा संरक्षण पर विविध कार्यक्रम आयोजित कराते हुए उसकी सूचना बनाएं गए कोआर्डिनेटर देशभक्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार को सूचित करें।