फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत कर्मचारियों ने समस्याओं को लेकर की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की ओर से कर्मचारियों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कार्यालय पर समस्याओं को लेकर अध्यक्ष चंद्रपाल की अध्यक्षता में बैठक हुुई। जिसमें 25 अक्तूबर को लखनऊ में आयोजित हुई सदस्यों की बैठक की कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। बताया कि लखनऊ में अगली बैठक 22 दिसंबर को होगी। निर्णय लिया कि समस्याओं को लेकर पांच दिसंबर को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें पेंशन पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने, कैशलेस योजना के अंतर्गत सदस्यों के कार्ड बनाने में तेजी लाने, वहीं सभी विभागों के पेंशनर्स का पूर्ण विवरण सहित सूची तैयार कर कार्रवाई करने की मांग करेंगे। इस दौरान नवरत्न शर्मा, ईश्वर, चंद्रपाल, साहब सिंह, बीरसेन, जगपाल, भीम सिंह, राजपाल, महेंद्र, महिपाल, वेद सिंह, महावीर, ओमपाल, चरण सिंह, यशपाल, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें