शामली।
झिंझाना रोड स्थित आरके इंटर कॉलेज में बुधवार को शहीद भगत सिंह की 110 वी जयंती मनाई। इस मौके पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने छात्रों को बताया कि भगत सिंह को बचपन से ही देश प्रेम की शिक्षा विरासत में मिली थी। मौके पर शिक्षक राधेश्याम, सहदेव सिंह, नीरज, बेनिवाल, प्रमोद कुमार, रजनीश कुमार, दिनेश, ऋचा शर्मा, निखिल कुमार, रविंद्र सिंह, सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे।