चिकित्सकों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर किया काम
शामली।
देवरिया में सरकारी अस्पताल में आते समय डाक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे शामली में डाक्टरों में रोष उत्पन्न हो गया। सरकारी अस्पताल के डाक्टरों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। जिला देवरिया के बधौच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से घर जाते समय डाक्टर अब्दुल खालिद की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मंगलवार को शामली में शोक जताया गया। शामली अस्पताल में चिकित्साधीक्षक डाक्टर जगमोहन के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित कर शोक जताया गया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की गई।