शामली। सोशल लाइफ सर्विस आर्गेनाइजेशन के जिलाध्यक्ष शौकीन मलिक ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एक शिकायती पत्र देकर समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि गरीब बेरोजगार परिवार राशन कार्ड- पेंशन, बैंक ऋण आदि से वंचित है। गरीब परिवार के लोगों को सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाया जाए। डीएम को ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र वालिया, संजीव कुमार, इमरान मलिक, खलील अहमद, शारूख, रिजवान, ओमपाल सिंह, राशिद, इनाम अंसारी मौजूूद रहे।