शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने हिंदू कन्या इंटर कालेज में पहुंचकर छात्राओं से शिक्षण कार्य की जानकारी ली। शनिवार को डीएम ने हिंदू कन्या इंटर कालेज में पहुंचकर वहां के अध्ययन कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं व शिक्षकों से बातचीत करके माहौल की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि छात्राओं एवं शिक्षिकाओं की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना कुमारी, लिपिक सजीव पंवार व शिक्षिकाएं मौजूद रही।