फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांगरोल प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पी रहे आरओ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। प्राथमिक विद्यालय के मास्टर ने अपनी तनख्वाह से बच्चों के लिए स्कूल में आरओ लगवा दिया। अब बच्चे आरओ का पानी पी रहे हैं। क्षेत्र के कई गांवों में दूषित पानी के कारण लोगों में बीमारी फैल रही है। इसमें कृष्णा नदी के किनारे बसे गांव डांगरौल में दूषित पानी के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। दूषित पानी के चलते सैकड़ों लोग बीमारी की चपेट में हैं। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय डांगरौल में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए छात्र-छात्राओं को अपने वेतन से आरओ का शुद्ध पानी मुहैय्या कराया है। मनोज कुमार ने बताया कि स्कूल के सभी सरकारी हैंडपंपों में दूषित पानी आ रहा है। जलनिगम को इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें