बसपा को मजबूत करने का किया आह्वान
थानाभवन।
कस्बा थानाभवन में पहुंचे विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप का पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज व बसपा नेता तनवीर अहमद के आवास पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरेश कश्यप ने बसपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे करके केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई। अब जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। देश में अराजकता का माहौल बन रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में बसपा को मजबूत करने और बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का आवाह्न किया।