कांधला।
खेत पर काम कर रहे किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। गांव डुंडूखेड़ा निवासी मोहकम (45) पुत्र जयचंद के खेत यमुना खादर क्षेत्र में हैं। शुक्रवार रात वह खेत पर धान की फसल में सिंचाई करने गया था। देर रात किसान को सांप ने डस लिया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जब परिजन खेत पर पहुंचे तो मोहकम का शव खेत की डोल पर पड़ा मिला। परिजन उसको निजी चिकित्सक के पास ले गए। उसने भी बताया कि सांप के काटने की वजह से उसकी मौत हुई है।