फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बोधराज की 39 वी पुण्य तिथि पर हवन पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। बाबा बोधराज महाराज की 39वीं पुण्यतिथि पर हवन पूजन किया। इसके साथ सत्संग में पंडित मुद्गल ने बाबा के बताए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। थानाभवन के पश्चिम में स्थित मंदिर दयाल आश्रम में ब्रह्मलीन बाबा बोधराज महाराज की 39वीं पुण्य तिथी पर दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने उन्हें याद किया।महंत पंडित कीमती लाल के सानिध्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर में आयोजित सत्संग में पंडित मुद्गल और हंसराज मक्कड़ ने गुरू महिमा पर विचार रखते हुए बाबा बोधराज जी महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में नगर और क्षेत्र सहित हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड से अनुयायियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रामनरेश महाराज, यशपाल नारंग, अशोक चावला, विजय नारंग, विक्की मेहता, बालकिशन नारंग, महेश नारंग आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें