जल्द से जल्द मुकदमे निस्तारित करें
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के बाद लंबित मुकदमोें का जल्द से जल्द निस्तारित करने को कहा। इस अवसर पर एडीएम शिव बहादुर सिंह, एसडीएम सरजीत सिंह, एसडीएम कैराना विजय प्रकाश तिवारी, एसडीएम ऊन भानू प्रताप यादव, सीओ थानाभवन सुनील कुमार त्यागी, पवन कुमार संगल एडवोकेट, नसीम अहमद आदि उपस्थित रहेे।