शामली। जिले में टीकाकरण अभियान के तहत 21 बूथों पर 2011 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए।
बुधवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 10 बूथों पर टीकाकरण किया गया। 850 के लक्ष्य के सापेक्ष 777 लोगों को टीके लगे। 496 लोगों को पहली डोज और 281 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। 91.44 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 76 वॉयल खर्च हुई। 18 से 44 साल से अधिक उम्र के लोगों को 11 बूथों पर टीके लगाए गए। 1600 के लक्ष्य के सापेक्ष 1234 लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 1119 लोगों को पहली डोज और 115 लोगों को दूसरी डोज के टीके लगे हैं। 77.13 प्रतिशत टीकाकरण हुआ और वैक्सीन की 124 वॉयल खर्च र्हुइं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में 21 बूथों पर 2011 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए हैं।