फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा रन में बढ़-चढ़कर लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की प्रखंड बैठक का आयोजन बृहस्पतिवार को दयाल आश्रम मंदिर थाना भवन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदीप पुंडीर कार्यकारी अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ने की।
विज्ञापन

बैठक में जिला सह संयोजक बजरंग दल शालू राणा ने अखंड भारत संकल्प दिवस व हिंदू हित चिंतक अभियान के बारे में जानकारी दी। बैठक में निर्णय किया कि थानाभवन प्रखंड में 2000 हिंदू हित चिंतक बनाए जाएंगे। हिंदू समाज ने 14 अगस्त 1947 को भारत के विभाजन को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को अखंड भारत का संकल्प दिलाया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री भारत भूषण ने प्रत्येक गांव तक संगठन का काम पहुंचे उसके लिए कार्ययोजना बनाई। बैठक में मुख्य रूप से आकाश शर्मा, प्रखंड संयोजक बजरंग दल रोहित त्यागी, प्रखंड सह संयोजक कन्हैया सैनी, लतीफगढ़ प्रखंड सत्संग प्रमुख राहुल पाल, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख दीपक चौधरी, संगीत कुमार, दुष्यंत कुमार, लोकेंद्र, मोहित कुमार, गौरव, नितिन, अजय, शुभम, बिट्टू प्रजापति सौरव व कन्हैया बजरंगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें