फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफलता के लिए जीवन मे लक्ष्य निर्धारित करना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। शुक्रवार को आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने कस्बे में मंगल प्रवेश किया। कांधला में आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज ने अतिथि भवन में कहा कि प्रत्येक मनुष्य सफलता चाहता है। जीवन में लक्ष्य बनाकर कार्य करेंगे तभी सफलता मिलेगी। खाना पीना और सोना जीवन नहीं है। जीवन तो वह है जिसमें कुछ करने गुजरने की भावना होनी चाहिए। जीवन में निराशा वादी नहीं बनना चाहिए। आज युवा पीढ़ी कठिनाई आने पर जल्दी निराशावादी बनकर टूटने लगती है। जीवन में सुख दुख आते रहते हैं। हमें सकारात्मक सोच के लिए जीवन मिला है। इस अवसर पर गुणपाल जैन, गौरव जैन, प्रवीण जैन, नरेंद्र जैन, शिव कुमार, सुभाष जैन, सुरेंद्र जैन, दीपक जैन, अनिल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें