फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवेरा योजना के अनुदान में गड़बड़ी का आरोप, सभासद ने उठाई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच कराने की मांग की
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के वार्ड सभासद अरुण गर्ग ने नगर पालिका परिषद में चल रही सवेरा नगर विकास योजना में अनुदान में गड़बड़ी का आरोप लगाकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 12 मोहल्ला कानूनगोयान के सभासद अरुण गर्ग ने डीएम व सहारनपुर के आयुक्त को शिकायती पत्र भेज कर आरोप लगाया कि पालिका को वित्तीय वर्ष 2016 - 17 में सवेरा नगर विकास योजना के तहत नगर विकास अनुभाग द्वारा जारी तीन जनवरी को शासनादेश में तीन करोड 50 लाख 40 हजार रुपये स्वीकृत किए गए थे। प्रथम किस्त के रूप में पालिका को एक करोड़ 75 लाख 20 हजार रुपये प्राप्त हुए थे। यह धनराशि उन वार्ड/ क्षेत्रों में खर्च की जानी थी। जिनमें अनुसूचित जाति की जन संख्या 25 प्रतिशत से अधिक हो। आरोप है कि पालिका के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने ऐसे वार्ड को जिनमें एक भी व्यक्ति अनुसूचित जाति का नहीं है, वहां यह राशि खर्च करना दर्शाया गया है। इस मामले मे अधिशासी अधिकारी बली यादव का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें