फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीन दिवसीय खेल कूद वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीन दिवसीय खेलकूद वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय खेल वार्षिकोत्सव एथेलीट मीट का शुभारंभ विद्यालय के वाइस चेयरमैन जयदेव सिंह ने दीप व मशाल प्रज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात उन्होंने खेल ध्वजारोहण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या वैशाली ने कहा कि खेल कूद में छात्र-छात्राओं को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। खेलकूद से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। खेलकूद वार्षिकोत्सव में पहले दिन 100 मीटर दौड़ में महेंद्र हाउस से स्नेहा, जवाहर हाउस से वैष्णवी रतन हाउस से छवि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में महेंद्र हाउस से काजल, प्रताप हाउस से तनु लाटियान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं ऊंची कूद में निशांक प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में युवराज मालिक, लक्ष्य बालियान, विधि लाटियान, माही लाटियान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता का नाम रोशन किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें