झिंझाना। भारतीय सेना द्वारा पाक के खिलाफ की गई कार्रवाई से कस्बे के लोगों में खुशी का माहौल है। बुधवार को भी लोगों ने कस्बे में ढोल नगाड़ों के साथ रंग गुलाल लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो के साथ हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बाजार से जुलूस निकाला। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल के आवास पर कस्बे लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया है। इस अवसर पर चौधरी उदयबीर, राजपाल, कृष्ण राजवंशी, सुरेश गर्ग, राजेंद्र, बाबर हुसैन, शेरअफगन, सफदर अल्वी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल, विपिन गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, दरयाव सिंह, हरियाणा हज कमेटी के सदस्य खुर्शीद आलम, अमित गोयल आदि रहे।