फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोग्य हवन यज्ञ के साथ योग शिविर का हुआ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रविवार को पतंजलि योगपीठ हरिद्वार की ओर से थानाभवन ब्लाक के काजीपुरा गांव में चल रहे पांच दिवसीय योग शिविर के समापन पर आरोग्य हवन आयोजित किया गया। योग प्रचारक नरेंद्र सिंह ने ग्राम वासियों को ताड़ासन, मडूकासन, शशाकासन, धनुरासन, भुजगासन, शलभासन, पवन मुक्त आसन, हलासन, चक्रासन, कपाल भांति, अनुलोम विलोम, ध्यान करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों का अवगत कराया कि अगर आप शरीर मन से स्वस्थ रहना चाहते है, तो योग भगाए रोग को जीवन भर अपनाए। मौके पर मदनपाल, धर्मेेंद्र, राजकुमार, राजेंद्र, अजय सुखवीर सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे। अगला योग शिविर गांव नौजल में 18 फरवरी से लेकर से 22 फरवरी तक सुबह 5.30 बजे से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें