थानाभवन। रविवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति के ब्लाक संयोजक विक्रम सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर पारित हुए दस फीसदी आरक्षण बिल को निरस्त किए जाने की मांग की। इसके अलावा एससी, एसटी, ओबीसी को उनकी जनसंख्या के आधार पर पर्याप्त जन प्रतिनिधित्व दिया जाए। ओबीसी और एनटी, डीएनटी की जाति आधारित गिनती की जाए। निजी क्षेत्र में आरक्षण का कानून बनाकर आरक्षण को लागू किया जाए। एससी-एसटी अन्याय अत्याचार निवारण कानून अधिक सख्त किया जाए। आगामी लोकसभा चुनाव में ईवीएम के बजाए बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाए।