गोवंश के घायल मिलने पर हंगामा
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में शनिवार शाम गांव के बाहर एक गोवंश घायलावस्था में ग्रामीणों को मिला। कुछ देर में ही गोवंश पर हमला किए जाने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। सूचना पर हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए ओर कार्रवाई की मांग को लेकर वहां पर हंगामा-प्रदर्शन शुरू कर दिया। गांव में गोवंश पर हमला किए जाने के बाद लोगों के हंगामे की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और ग्रामीणों को शांत कर करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर गोवंश का उपचार कराया और गोशाला में भेजा। हिंदू संगठन के लोगों ने थाने पहुंचकर मामले में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है।