कैराना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई ने व्यापारी कल्याण बोर्ड में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग को उपाध्यक्ष बनवाने जाने की मांग की है। बुधवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लगभग वर्षों से स्थापित हैं, जो व्यापारियों की समस्याओं का समय-समय पर समाधान कराया जाता रहा है। गत दिनों सरकार ने प्रदेश के व्यापारियों के कल्याण हेतु व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कल्याण बोर्ड में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग को उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने की मांग की है।