फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर आवास बनवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे के कुछ लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजते हुए नगर पंचायत की भूमि पर एक व्यक्ति पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों ने बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र भेजकर बताया कि अस्पताल कॉलोनी में कुछ नगर पंचायत की भूमि पड़ी है। एक व्यक्ति ने नगर पंचायत की भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत करा दिया। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से पैसा मिलने के बाद इस भूमि पर मकान भी खड़ा कर दिया। लोगों ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि यदि ऐसा हुआ है तो मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें