बीआर आंबेडकर पुस्तकालय का उद्घाटन
थानाभवन। रसीदगढ़ गांव में रविवार को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय का ग्रामीण निर्मल सिंह प्रधान ने उद्घाटन किया। ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे कर्मचारी अमित कुमार बुड़ियान ने लोगों के साथ मिलकर इस पुस्तकालय का निर्माण किया है। यहां हर प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें मुहैया कराई जाएगी। इससे गरीब समाज के युवा यहां आकर अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस अवसर पर चुन्नीलाल, रमेश कुमार, संजय, वर्षा, नेहा, संदीप बुड़ियान, भीम आर्मी के जिला प्रभारी अनुज भारती, ब्लॉक अध्यक्ष नीटू गौतम, मैनपाल, अमित, जसवंत आदि मौजूद रहे।