थानाभवन। बृहस्पतिवार तड़के शुगर मिल के गन्ना केंद्र से एक ट्रैक्टर-ट्राली गन्ना लेकर शुगर मिल आ रहा था। कस्बे में पहुंचने पर जैसे ही वह मोहल्ला नबीपुरा से होकर गुजर रहा था तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर राजेंद्र और धर्मेंद्र के मकान के छज्जे से जा टकराया। उस समय पूरा परिवार घर पर ही मौजूद था। गनीमत रही चालक ने तुरंत ब्रेक लगा दिए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है।