फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री का आरोप लगा ग्रामीणों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। हसनपुर लुहारी गांव में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने गांव को 50 साल के इंतजार के बाद राजकीय इंटर कॉलेज की सौगात दी है। आरोप है कि ठेकेदार निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा हैं। अव्वल के स्थान पर पीली ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कहा कि वह इस संबंध में शीघ्र ही गन्ना विकास राज्यमंत्री से मुलाकात करेंगे। उधर, ठेकेदार पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने अव्वल ईंटों का भुगतान किया है। यदि ऐसा हुआ है तो पीली ईंट हटाकर अव्वल ईंटों से ही निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण कुलदीप सैनी, जहीर अहमद, अंकुश सैनी, पुनीत सैनी, रजत सैनी, नसीम सलमानी, विक्की धीमान, अरविंद सैनी, नाथीराम मिस्त्री, शम्मी सिंह, रविंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, ग्रामीणों ने गांव में बाइपास में बन रही पुलिया में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में पुराने सरिया और मानकों के विपरीत कार्य हो रहा है। ग्रामीणों के हंगामे की सूचना पर पहुंचे ठेकेदार ने मानकों के अनुसार निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें