सात लाख कैश निकालने वाले दंपती को पुलिस ने गाड़ी से भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। एसपी के दौरे के बाद स्थानीय पुलिस ने भी नई पहल की है। पीएनबी शाखा से सात लाख का कैश निकालने वाले दंपती को एसओ द्वारा स्वयं अपनी गाड़ी में उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया गया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह के अनुसार क्षेत्र के गांव झाड़खेड़ी निवासी एक ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ सोमवार को नगर के पीएनबी बैंक शाखा में पहुंचा। जहां से उन्होंने सात लाख का कैश निकाला। इसके बाद दंपती को घर तक सुरक्षा की चिंता सताने लगी। बताया गया कि सूचना पर एसओ अपनी गाड़ी लेकर शाखा परिसर में पहुंच गए। उन्होंने स्वयं दंपती को अपनी गाड़ी में लेकर उनके घर तक सुरक्षित माहौल में पहुंचाया।