शामली। जैन कन्या इंटर कालेज में रसोई कार्यक्रम के तहत शिक्षिकाओं द्वारा छात्राओं को कुकिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
प्रधानाचार्या डॉक्टर रूचिता ढाका ने बताया कि शिक्षिका बबीता गुप्ता, मोनिका बंसल, हरविंदर कौर, ने प्रशिक्षक छात्राओं को उत्तर-दक्षिण भारतीय, पाश्चात्य व्यंजनों का बनाने का प्रशिक्षण दिया। छात्राओं को मिल्की, कोको, ब्रेड, पिज्जा, पिज्जा भरवा, शिमला मिर्च, पेन केक, इडली, डोसा, छोले कुल्चे, नान, लच्छा पराठा, मिक्स सब्जी, तिरंगी, पूरी, मावे की मिठाई, नारियल, गोंद व सूजी की बरफी आदि व्यजन सिखाए ग। व्यंजन बनाने की विधियों के साथ साथ छात्राओं को कटलरी, सजाना, मेनर्स, व्यंजनों को आकर्षक रूप से सजाना, परोसने के बारे में सिखाया गया।