शामली। राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टि क्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय चिकित्सालय में रविवार को 12 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर दवाई वितरित की गई। जिले में विशेष मोतियाबिंद ऑपरेशन पखवाड़ा एक से 15 दिसंबर तक चलाया जा रहा है। नेत्र चिकित्सक डॉ वीपी सिंह और डॉ राजकुमार ने कई मरीजों की जांच की। इसमें 12 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा गांव भूरा में भी 50 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर पदमा शर्मा, डॉ आलोक अग्रवाल, पीडी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।