विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया
कैराना। एसडीएम ने 33 केवी विद्युत उपकेंद्र कैराना और एबीएसए कार्यालय ऊंचा गांव का निरीक्षण किया। मंगलवार सुबह एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा शामली रोड स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। यहां पर उन्होंने विद्युत सप्लाई और बकाया बिलों के भुगतान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम ऊंचा गांव स्थित एबीएसए कार्यालय पहुंचे। एडीएम ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं।