फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने शुरू किया ऑपरेशन धरातल’

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों से 21 बिंदुओं पर मांगी सूचना
विज्ञापन

कैराना। एसडीएम डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने बताया कि तहसील कैराना के तहत 101 ग्राम पंचायतें आती हैं। ग्राम पंचायतों में विकास को गति देने और विकास कार्यो में गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से ऑपरेशन धरातल शुरू किया गया है। इसके तहत लेखपालों से 21 बिंदुओं पर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि आवंटन का विवरण, आवास आवंटन, वृक्षारोपण आवंटन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्कूल, जूनियर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट कालेज, पशु चिकित्सालय, राशन दुकान के अलावा शरारती तत्वों की भी सूची बनाई जाएगी। उन्होंने लेखपालों से कार्य में जुट जाने के निर्देश दिए। लेखपालों से गांव की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें