फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव ढिंढाली में बुखार से हुई युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव ढिंढाली में युवक की बुखार से मौत हो गई। गांव ढिंढाली निवासी अमरपाल (38) का तीन दिन पूर्व बुखार की शिकायत होने पर ऊन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। यहां से लाभ नहीं होने पर शामली में नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। मगर, हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। मेरठ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुत्र धीरज ने बताया कि शामली में चिकित्सक ने लीवर व फेफड़ों में इंफेक्शन होना बताकर मेरठ के लिए रेफर किया था। परिजनों ने सोमवार की शाम गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें