स्वास्थ्य शिविर में 500 मरीजों की जांच
शामली।
भारतीय जैन संघटना शामली की ओर से रविवार को शहर की जैन धर्मशाला में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जैन संघटना द्वारा आयोजित इस शिविर से गरीब व असहाय लोगों को काफी फायदा होगा। शिविर में 500 मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डॉक्टर हरिराज सिंह तोमर, डॉक्टर एचके डोगरा, डॉक्टर मुनेश तोमर, डॉक्टर सुमित उपाध्याय व डाक्टर रोहित कांबोज ने मरीजों के सेहत की जांच की। इस अवसर पर राहुल जैन, मोहित जैन, अनुज जैन, सचिन जैन, अंकित जैन, शरद जैन आदि मौजूद रहे।