शामली। कांग्रेस के जिला महामंत्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में शुक्रवार का माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम एडीएम केब ीसिंह को सौंपा। इसमें बताया कि स्थाई शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सभी सुविधाएं मिल रही है। मगर, समान कार्य किए जाने के बाद वित्तविहीन शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कोई सुविधा नहीं मिल पाती है। उन्होंने स्थायी शिक्षकों की तरह समान कार्य व समान वेतन, बीमा, चिकित्सा और अन्य सुविधा दिलाने की मांग की है। एडीएम को ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार भार्गव, रामकिशोर पारचा, राजपाल सिंह, अमित शर्मा, राजेश शर्मा, राजन कौशिक, सुरेश आर्या, रामकुमार शर्मा, राजपाल शर्मा, फूल कुमार, सुधीर कुमार, श्रीराम शर्मा आदि मौजूद रहे।