शामली।
विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री मनोज सैनी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष पंकज वालिया ने डॉक्टर सुनील सैनी को जिलाउपाध्यक्ष और अनुराग शर्मा को जिला मंत्री मनोनीत किया है। संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में 15 सितंबर को होने वाले समरसता सम्मेलन को सफल बनाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया है। जिलाध्यक्ष पंकज वालिया ने बताया कि 15 सितंबर में विश्व हिंदू महासंघ द्वारा समरसता सम्मेलन का आयोजन नगर के वीवी इंटर कॉलेज में किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष भिखारी नाथ प्रजापति मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। मौके पर मनोज सैनी, पंकज वालिया, सुनील सैनी, अनुराग शर्मा, शुभम वर्मा, प्रशांत शर्मा, नवीन अरोरा, संदीप, प्रदीप आशु, कमल आदि मौजूद रहे।