फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत और बीडीसी के एक पद पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत सदस्यों के रिक्त 12 पदों के उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। ग्राम पंचायत के रिक्त नौ पदों पर सिर्फ एक एक नामांकन आया है, जिस कारण ग्राम पंचायत के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वहीं, क्षेत्र पंचायत के पावटी कला वार्ड संख्या 18 पर भी एक ही नामांकन आया है, जिस कारण इस बीडीसी का भी निर्विरोध चुना जाना तय है। वहीं, थानाभवन ब्लाक के बीडीसी वार्ड 01 पर तीन नामांकन पत्र जमा हुए हैं, तो जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 10 के लिए 11 नामांकन पत्र जमा हुए हैं। इससे साफ है कि अब 17 अगस्त को जिला पंचायत सदस्य और बीडीसी एक पद के लिए ही मतदान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें