गढ़ीपुख्ता
क्षेत्र के खेड़की गांव में पूजा पुत्री बिलेंद्र पिछले दो-तीन दिन से टाइफाइड से पीड़ित थी। जिसका प्राथमिक उपचार गांव में कराया गया। इसके बाद पूजा को शामली निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी अधिक तबियत खराब होने कारण डॉक्टर ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह चार बजे उसको मेरठ के लिए ले जाया जा रहा था रास्ते में ही पूजा ने दम तोड़ दिया। पता लगने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।