फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 अगस्त को रालोद बिजलीघरों पर करेगी धरना- प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें 13 अगस्त को बढ़ी बिजली दरों के विरोध में बिजलीघरों पर होने वाले धरना- प्रदर्शन को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने बढ़ी बिजली दरों के विरोध में चल रहे पोल खोल हल्ला बोल अभियान की समीक्षा की। अभियान को सफल बनाने और चौसाना में हाल में हुई रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि चार अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय महासिव त्रिलोक त्यागी पार्टी कार्यालय पर पोल खोल अभियान को गति देंगे। 13 अगस्त को जनपद के बिजलीघरों पर होने वाले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के लिए कार्ययोजना व रणनीति तैयार बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। इसमें सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, ब्लाक, नगर अध्यक्ष अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ उपस्थित होंगे। प्रदेश महासचिव ऋषिपाल राझड़ ने कहा कि यह लड़ाई गरीब, मजदूर और किसानों के हितों की लड़ाई है। अध्यक्षता योगेंद्र चेयरमैन व संचालन सुनील मलिक ने किया। इस दौरान अनवार चौधरी, तरसपाल मलिक, सत्यवीर पंवार, सुरेंद्र, देशराज, रंधावा मलिक, वाजिद अली, मुकेश, सरोज, विकास, आशुतोष, रजनीश कोरी, जावेद, विकास, देवानंद, विशाल, मंगल सिंह, बिजेंद्र मलिक, सनोज, पंकज, सोहनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें