ऊन। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी कृष्णपाल तोमर ने समस्याएं सुनी। इस दौरान 39 शिकायतें आई, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी शिकायतों को संबं धित विभाग के अधिकारियों के पास निस्तारण के लिए भेज दिया गया। गुज्जरपुर गांव के लोगों ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। गांव खेडी खुशनाम के बबलू, नीटू, नानक, पूनम, बाला, ममतेश, कैलाशो, प्रेम, लीलू और जगरोशन आदि ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि महिला को पीटने और अभद्रता करने के मामले में चौसाना चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, बल्कि दबाव बनाकर कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीएम ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके अलावा तहसीलदार चंद्रकांता, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।