फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिवार परामर्श केंद्र की बैठक का किया गया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक शामली और कैराना में आयोजित की गई। इसमें दो दंपति के विवादों का निपटारा कराया गया। शामली में नगर पालिका सभाकक्ष में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में बीस मामले आए। इनमें से एक मामले का परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से निपटारा करा दिया गया। इस दौरान एसआई अनोखा सिंह, डाक्टर राजेंद्र गोयल, डाक्टर अजय चौधरी, दीपशिखा चौधरी, श्रीकांत जैन, पवन सिंघल, सरोज तोमर, वीना अग्रवाल, मालिनी गर्ग आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कैराना तहसील सभाकक्ष में तहसीलदार रनबीर सिंह की अध्यक्षता में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कोतवाली कैराना, कांधला और झिंझाना थानों से संबंधित कुल आठ मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से एक मामले में समझौता करा दिया गया। इस दौरान राकेश कुमार गर्ग, भूषण जिंदल, जीवन ज्योति अरोड़ा, रेखा गोयल, अनीता बंसल, पिंकी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें