फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी नंदिनी को बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार शाम सीबीएसई हाईस्कूल की टापर नंदिनी गर्ग के परिजनों को फोन पर बधाई दी। नंदिनी से बात कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने नंदिनी गर्ग को सफलता पर बधाई दी है। नंदिनी के दादा राजकुमार गर्ग से फोन पर वार्ता करके उन्हें यह संदेश दिया। शामली निवासी नंदिनी गर्ग ने सीबीएसई की 10 वीं कक्षा में 499 अंक पाकर नेशनल मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसकी जानकारी होने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने नंदिनी के दादा राजकुमार गर्ग से फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि शामली की नंदिनी और बिजनौर की रिमझिम ने प्रदेश का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इन उपलब्धियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें