शामली।
मिल रोड स्थित जैन स्थानक मंदिर में चल रहे लायंस क्लब शामली के तीन दिवसीय विशाल प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर संयोजक अंकुर गोयल ने बताया कि ऑपरेशन सहित प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन कंचन सेवा संस्थान उदयुपर से सहयोग से किया गया। जिसमें डॉ. छैल बिहारी शर्मा द्वारा कमर दर्द, मोटापा, प्रास्टेट, ब्लड प्रेशर, अल्सर, घुटनों का दर्द, डायबिटीज, गैस, मूत्र रोग, अनिद्रा, रीढ़ रोग, थायराईड, एसिडिटी, हृदय रोग तथा त्वचा रोग आदि की जांच की गई। शिविर में शहर तथा आसपास क्षेत्रों से आए सैकड़ों मरीजों को जांच के बाद उपचार भी दिया गया। मौके पर अजय संगल, संजय संगल, विनीत गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा, विजय शर्मा, डॉ. निलेश वशिष्ठ, अनुज वर्मा, अंकुर वर्मा, अरुण गर्ग, आशु गर्ग, अनुराधा संगल, डॉ. अर्चना शर्मा, पारूल संगल, गौरव मित्तल, गौरव गोयल, अंजू शर्मा, मुक्ता तायल, श्वेला गोयल आदि मौजूद रहे।